पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत व भारतीय सिंधु सभा के सयुंक्त तत्वाधान में सिंधी लोक संगीत उत्सव का भव्य आयोजन कच्छ गुजरात से आए कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
11 जून 2023
बिलासपुर-(जनहित न्यूज़) बिलासपुर
आज सिम्स अडॉटोरियम मे सिंधी लोक संगीत का भव्य आयोजन किया गया जिसमे सिंध संस्कृति के लोक संगीत से सिंधी समाज के नई जनरेशन को अवगत कराने का एक अद्धभुत प्रयास किया गया जो एक सफल आयोजन के रूप मे उभर कर सामने आया इस भव्य आयोजन मे समाज के अलावा भी विभिन समाज ने इसमे शामिल हुए संगीत रूह की आवाज संस्कृति का साज पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत व भारतीय सिंधु सभा के सयुंक्त तत्वाधान में सिंधी लोक संगीत कार्यक्रम की शुरुआत ईष्ट देव झूलेलाल साई की अराधना से की गई।
जिसमें झूलेलाल साई का बहराना साहिब भजन दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया जिसमे विशिष्ठ अतिथि डा .ललित माखीजा ने अपने उद्धघोष मे कहा कि सब जो समूह मे मिलकर करते है वहा परंपराएं बनती है और परंपरा ही संस्कृति हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए अपनी संस्कृति व एकता को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन करने चाहिए
कार्यक्रम का संचालन गरिमा साहनी नीरज जिज्ञासी ने किया। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पीएन बजाज ने कहा लोक संगीत उत्सव का आयोजन समाज की सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देता है भारतीय सिंधू सभा के अध्यक्ष शंकर मंनचदा ने कहा ने कार्यक्रम की बधाइयां दी।
कार्यक्रम में डीडी आहूजा भाषा संस्कृति पर प्रकाश डाला इस आयोजन करने का उद्देश्य बताया भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी ने कहा संगीत वो माध्यम है जो शब्दों से परे है जो बात हम संगीत के माध्यम से कह सकते हैं वह बड़ी सरलता से लोगों तक पहुंचती है। संगीत वो दवाई है, जो मन के विकारों को दूर करती।
कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि के रूप में उपस्थिति ललित माखीजा ने कहा कि हमारी संस्कृति वृद्ध संस्कृति है उसका सरंक्षण हमारा कर्तव्य है।
वरिष्ठ पत्रकार सतीश जायसवाल जी ने सिंधु सभ्यता संस्कृति को बढ़ाने व नई पीढी को जोडे रखने कि बात कही लोक संगीत की प्रस्तुति कच्छ गुजरात से आए कलाकारों ने दी जिसमें सूफी अलाप,रितु पर आधारित,विवाह पर गाने वाले लाडे की प्रस्तुति दी।
व घनश्याम भगत जो बहुत प्रसिद्ध भगत गायक उनके साथ मोहित दीपक चंद्रशेखर जी की प्रस्तुति पर दशकों को झुमने पर मजबूर कर दिया व लोकल कलाकार ने भक्ति बहराना छेज राद,लाडो की प्रस्तुति दी।
अजमेर से आए घनश्याम भगत बुद्धा वेला कच्छ से आए व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सारंगी वादक राजेश परसरामानी को सिंधु गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सभी लोकल कलाकार कि बेहतरीन प्रस्तुति रही उन सभी को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला विंग कि कंचन मलघानी ,भारती सचदेव, सोनी बहरानी,रेशमा मोटवानी,मधु गगावानी,मोनिका सिदारा, आशा जैसवानी
मान्या मेघानीअनि ता सिदारा जय श्री भाटिया सुनीता हिरवानी पूज्य सिंधी सेंटर पंचायत व भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए जिसमें मनोहर लाल पमनानी भरत चंदानी हरीश मोटवानी मोहन जैसवानी अभिषेक विधानी, विनोद रायकेश,नंदलाल पोपटानी,कमल बजाज हरिश भागवानी सतीश् लाल अजय भीमनानी जगदीश ज्गयासी प्रकाश बेहरानी, सुमीत विधानी,शत्रुघ्न जैसवानी प्रकाश बहरानी व टीम का सहयोग रहा।
समाज के सभी लोगों ने कार्यक्रम कि सरहाना कि थाल की थाप पर पार्वती कुंदनानी, रानी वाधवानी, पुष्पा मोटवानी, आशा वाधवानी आदि थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से बिल्हा से नानक रेलवानी भी सिंधी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष उपस्थित रहे बंगाली समाज से रिंकू उपस्थित है।









