महतारी वंदन योजना की पहली किश्त मोदी के हाथों खातों में पहुंची महिलाओं के खिले चेहरे…
11 मार्च 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} करगी रोड कोटा महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मोदी के हाथों महिलाओं के खातों में पहुंची वर्चुअल जुड़े पीएम मोदी कोटा डीकेपीशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आत्मानंद स्कूल के प्रांगण मैं हुआ कार्यक्रम हजारों की संख्या में मौजूद रही महतारी वंदन की महिलाएं करगी रोड कोटा विधानसभा स्कूल ग्राउंड में महतारी वंदन योजना को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजित किया गया ऐसे ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अलग-अलग ब्लॉक व जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे राज्य की माता बहनों से वर्चुअल रूप से जुड़े और सब ने मोदी को सुना प्रत्येक स्थान में एलइडी प्रोजेक्टर लगाया गया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने आज मोदी की एक और गारंटी पूरी कर दी सरकार ने आज महिलाओं को सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया है सरकार ने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महतारियों के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत पैसा ट्रांसफर कर दिए हैं मोदी भी वर्चुअल जुड़कर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया।
महतारी वंदन योजना के तहत सरकार महिलाओं के खाते में साल में ₹12000 ट्रांसफर करेगी हर महीने 1000 आज योजना की पहली किस्त महिलाओं खाते में ट्रांसफर हो गया है यह पैसा माता बहनों के खाते में दनादन पहुंच रहा है खास बात यह है प्रधानमंत्री मोदी ने खुद वर्चुअल इस पैसे को खाते हस्तांतरित किया है उन्होंने उन्होंने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगह से वर्चुअल रूप से जुड़े सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अवसर मिला कि बाबा काशी विश्वनाथ के धरती से आपके साथ जुड़ा हुआ हूं और कल मैं भगवान से पूरे देशवासियों के लिए खुशहाली की प्रार्थना की उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार आपको लगातार उन्नति की ओर ले जाएगी।

छत्तीसगढ़ की सरकार हर महीने 1000 डालती रहेगी उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए बताया 70 लाख 128 पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते में 655 करोड़ 57 लख रुपए भेज दिए हैं महिला समूह को चेक वितरण केंद्र सरकार को जिला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी बांटी गई इस दौरान मुख्य अतिथि भूपेंद्र सावनी प्रदेश संयोजक भाजपा अध्यक्षता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी भाजपा प्रत्याशी कोटा विशिष्ट अतिथि अरुण सी चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा मोहित जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा अमृता प्रदीप कौशिक नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर राज जनपद पंचायत अध्यक्ष महाराज सिंह नायक मंडल अध्यक्ष कोटा राजेश कश्यप मंडल अध्यक्ष बिलगाना रामलाल साहू प्रदेश कर समिति सदस्य किसान मोर्चा राजू राठौड़ प्रदीप कौशिक बाबा गोस्वामी सुलेश पांडे मंडल महामंत्री गायत्री साहू जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा संगीता गुप्ता जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सविता नामदेव मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दुर्गेश साहू मंडल उपाध्यक्ष कोटा साथ ही एसडीएम युगल किशोर उर्वश जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा प्राजंल मिश्रा तहसीलदार सीएमओ नगर पंचायत कोटा सरकारी कर्मचारी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे

