चेट्रीचन्द्र के पावन अवसर पर सिंधी समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा…नगर के विभिन्न चौक चौराहों में किया गया भव्य स्वागत…
10 अप्रैल 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर चेट्रीचंद्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही भव्य रूप से मनाया गया सिंधी समाज के सभी सदस्य सुबह 7 बजे से हेमूनगर के झूलेलाल मंदिर मे एकत्रित हुए व बहराने साहब की पूजा अर्चना व हवन के पश्चात 10 बजे भव्य शोभा यात्रा की शुरुवात हुई जिसमे सबसे आगे बहराणा साहब का रथ चल रहा था उअके पीछे पूरा सिंधी समाज नाचते हुए लाइव बैंड के साथ चल रहे थे।
इस बार शोभायात्रा मे झूलेलाल साईं की मूर्ति के साथ-साथ भगवान श्री राम का दरबार व मूर्ति भी देखने को मिली जो सिंधी समाज के भगवान के प्रति श्रद्धा को प्रदर्शित कर रही थी।

उसके पीछे संत कवर राम जी की वेश भूषा मे कलाकार बच्चों को लोली के रूप मे आशीर्वाद देते चल रहे थे उनके पीछे अघोरीयों की वेश भूषा मे नृत्योको का दल अपनी शानदार प्रस्तुति देते पर सभी को वशीभूत कर दिया झांकी मे इस बार भगवान हनुमान का सजीव नृत्य भी कलाकार द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा था। इस बार सिंधी समाज ने समाज के बच्चों को अपनी संस्कृति से परिचित करने के लिए फैंसी ड्रेस की एक झांकी सिंध के सितारे भी रखी जिसमे विभिन्न वेशभूषा मे बच्चे पूरा दिन शोभा यात्रा मे साथ-साथ चल रहे थे।
उसके पीछे समाज की उपलब्धियों को एक विशाल LED स्क्रीन के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया इसके पीछे दुर्ग से आई हुई भगवान राम के साथ वानर सेना जो समुद्र लाँघने की की सजीव झांकी भी थी। जिसमे बहुत ही शानदार लाइटिंग का प्रदर्शन था।
इसके बाद भगवान झूलेलाल साईं का वरुण अवतार जो उन्होंने अपने भक्तो पार संकट आने पर धारण किया था उसका प्रदर्शन था, झूलेलाल साईं की शोभा यात्रा की स्वागत सभी 15 वार्ड पंचायतो ने अलग जगह पर भव्य रूप से किया।
इस मौके पर महिला विंग की पूरी टीम ने सिंधी समाज का परम्परिक नृत्य छेज करते हुए पुरे रास्ते भर इष्ट देव की आराधना करते चले लाइव बैंड ने झूलेलाल साईं के पारम्परिक गीतों के साथ बहुत ही शानदार समाज बंधा शोभा यात्रा के दौरान शहर के नागरिकों को ट्रैफ़िक व्यवस्था मे बाधा ना हो इस हेतु सभी वार्ड के युवा अध्यक्ष ने अपने-अपने वार्ड मे शोभायात्रा के पहुचंने पर ट्रैफ़िक व्यवस्था को संभाला इस कारण बहुत ही शालीनता व एकता का परिचय पूरे शहर ने देखा जो भी शोभा यात्रा को देख रहा था बस देखता ही रहा इस वर्ष चेट्रीचंद्र के साथ-साथ सिंधी दिवस भी था।

जिसकी वजह से समाज ने सभी को सन्देश दिया की सिंधी मे बात करें व अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृत से अवगत करवाये क्यूंकि झूलेलाल साईं वरुण देव यानि जल के देवता है। इसी लिए इस वर्ष बिलासपुर की जीवन दायनी अरपा नदी के रामसेतु मे भगवान झूलेलाल साईं की महा आरती का भी आयोजन महिला विंग द्वारा किया गया।

इसके पश्चात सिंधी कॉलोनी मे बहराने साहब का विसर्जन किया गया व पुरे बिलासपुर के सभी नागरिकों की मंगल कामना मांगी गयी बिलासपुर मे विगत वर्षों से पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत युवा विंग व महिला विंग इस शोभायात्रा का आयोजन करती है।
इस वर्ष चेट्रीचंद्र के उत्सव की शुरुवात 6 तारीख से महिला विंग की स्कूटर रैली से की गयी जो 10 तारीख को शोभायात्रा के पश्चाताप समापन किया गया। क्युकी यह चुनावी वर्ष है व अचार सहिता का भी प्रभाव है तो पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला।

तथा समाज के सभी लोगों ने प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का अनुसरण करते हुए चेट्रीचन्द्र का त्यौहार सौहाद्र्रपूर्ण से मनाया।

