रिवरव्यू में आरक्षक से हुज्जतबाजी …
नशे में तीन सवारी कर रहे युवकों पर जुर्म दर्ज…
29 मई 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर ड्यूटी के दौरान आरक्षक से हुज्जतबाजी युवकों पर जुर्म दर्ज नशे की हालत में तीन सवारी भर रहे थे फर्राटा
बिलासपुर। रिवरव्यू में वाहन जांच के दौरान युवकों ने आरक्षक से हुज्जतबाजी की और मारपीट करने पर उतारू हो गए। तीनो युवक एक ही बाइक में बैठकर फर्राटा भर रहे थे और नशे में थे। आरक्षक की लिखित शिकायत पर यूवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को कोतवाली पुलिस रूटिंग चेकिंग पर लगी थी। रिवरव्यू के पास स्टाफ के लोग अलग-अलग जगह पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों और दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठकर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान आरक्षक नरेश निराला ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया जिसमे तीन सवारी बैठे थे। बाइक में बैठे तीनो शराब के नशे थे लिहाजा गाड़ी रोकने के बजाए भागने का प्रयास किया। काफी मस्कत के बाद तीनो को रोका गया। लेकिन गाड़ी रुकते ही आरक्षक पर राैब जताते हुए कहने लगे तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले ? बोलते हुए आरक्षक से दुर्बयहार करने लगे। गाड़ी के कागजात थाना प्रभारी से चेक कराने के लिए बोलने पर गाली गलौज करने लगे। जब आरक्षक ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो और उग्र हो गए। यही नहीं आरक्षक से मारपीट करने पर उतारू हो गए। आरक्षक ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी दी तो उन्होंने भी समझने का प्रयास किया। उसके बाद भी वह नहीं माने और दुर्बयहार करने लगे। इसके बाद आरक्षक नरेश निराला के लिखित शिकायत पर उनके विरुद्ध धारा 294, 186, 353, 332, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की गई है।

उनके विरुद्ध धारा 332 जैसे गंभीर धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। धारा 332 का अपराध साबित होने पर 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से अनावश्यक रूप से ना उलझे। यदि किसी अधिकारी कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर किसी प्रकार की शिकायत हो तो वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे सकते हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर उचित एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जावेगी। लेकिन ड्यूटी में तैनात किसी भी अधिकारी कर्मचारियों से इस प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जावेगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।

