दो ऑटो में सवार प्लास्टिक की पन्नी में ले जा रही थी बेचने गांव पुलिस ने धर दबोचा…
30 मई 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पांच महिलाओं से 38 किलो गांजा जप्त 2 आटो में सवार होकर गांव जा रही थी। 5 प्लास्टिक बोरियों में गांजा बरामद। गांजे की कीमत 4,39,000 रू. लगभग है। सरकंडा पुलिस NDPS एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्यवाही कर रही है।
सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार आज थाना सरकंडा में मुखबीर से सूचना मिली कि छठघाट के आगे मोपका तोरवा रोड में ग्राम मटियारी की 5 महिलायें प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में सवार होकर बैठे हैं। आटो वाले और सवारी का इंतजार कर रहे है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोप सिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की और मौके पर दो आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में अलग-अलग सवार 5. महिलायें से नाम पता पूछने पर ननकी सिसोदिया, इदिया गुआडा, तुलसी शिकारी, रूकमिला शिकारी, श्यामा शिकारी सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत का रहने वाले बताये। उनके पास रखी बोरियों की तलाशी लेने पर 5 प्लास्टिक बोरियों में गांजा बरामद हुआ। जिसे तौल कराने पर कुल 38 किलो गांजा निकला। जिसकी किमती करीब 4,39,000 रू. बताया जा रहा है। दोनों सवारी आटो को जप्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी
- ननकी सिसोदिया पति संजू शिकारी उम्र 35 वर्ष।
- इंदिरा गुआडा पति ललित गुआडा उम्र 35 वर्ष।
- तुलसी शिकारी पति समीर नायक उम्र 22 वर्ष।
- रुकमिला हंटर पति आशीष उम्र 25 वर्ष।
- श्यामा शिकारी पति टिल्लू शिकारी उम्र 40 वर्ष। सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)

