30 लोगो ने किया रक्तदान जरूरतमंदों को आएगा काम…
31 मई 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर हैंड्सग्रुप और हेवेन्सपार्क होटल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन। जैसे की आप सब जानते है गर्मियों में रक्त की कमी होती है ब्लड बैंक्स में इसी कड़ी में कल 30 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया होटल हेवेन्स पार्क में।
शिविर में हैंड्सग्रुप के संरक्षक अभिषेक विधानी होटल के एमडी आकाश जीवनी, एकता ब्लड बैंक से डॉ एस के गिदवानी आदि मौजूद रहे।
*जिसमें 30 लोगो ने रक्तदान किया जो जरूरतमंद लोगो के काम में आएगा।
हैंड्सग्रुप का एंड्राइड मोबाइल ऐप भी बना हुआ है Handsgroup के नाम से जिसमें लगभग 2000 रक्तदाता उपलब्ध है। इसमें नेगेटिव ग्रुप जो की मुश्किल से मिलता है वह भी बड़ी संख्या में उपलब्ध है। ऐप के माध्यम से जरुरतमंद सीधे रक्तदाताओं से संपर्क कर सकता है।

