गिरोह की 2 महिला सदस्य 30 लाख नगद सहित गिरफ्तार…अन्य चार पुरुष आरोपियों की तलाश जारी…
21 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पुलिस ने एक फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह का किया पर्दाफाश। गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम। पुलिस ने किया 30 लाख नगद बरामद। 4 आरोपी फरार।

ज्ञात हो कि मामला 13 अगस्त 2024 की रात करीब 9 बजे, राजनांदगांव से लौटे कृष्ण कुमार मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर में चार पुरुष और दो महिलाएं घुस आईं। उन्होंने अपने आपको क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घर के लोगों को धमकाया और एक पेटी चुरा ली। पेटी में पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. टीम और थाना सिरगिट्टी ने तत्काल कार्रवाई की। शहर में लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई और सायबर सेल की तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पहचान की गई।

गिरफ्तारी के दौरान, सिंधु वैष्णव और रानी बैरागी के कब्जे से क्रमशः 20 लाख और 10 लाख रुपये बरामद हुए, कुल 30 लाख रुपये की राशि जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस टीम की सराहना
इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की है और उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों में अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, जिससे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
पकड़े गए आरोपी:-
01. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चैधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना सिरगिट्टी व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) के स्टॉफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
पुलिस की अपील :-
अपराधियों को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा लगातार कारगर साबित हो रहे है, बिलासपुर पुलिस की आम जानता से अपील है कि अपने मकान एवं दुकानों में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाए।

