सुहाग प्रसाद 5 अक्टूबर के पश्चयात
प्रतिमा विसर्जन 6 नवंबर को किया जाएगा…
04 नवंबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर अत्यंत हर्ष का विषय है, कि सुदीप आचार्य एवं श्रीमती पूनम आचार्य द्वारा जगत कल्याण हेतु
हर वर्ष मां काली पूजन का भव्य आयोजन किया जाता रहा है।उसी तारणम्य में इस वर्ष भी मां काली का पूजन उनके निज निवास ( आचार्य निवास ) अरविंद नगर बंधवा पारा जाजी तालाब रोड सरकंडा में 30 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 तक हो रहा है।

श्री आचार्य ने नगरवासियों को सपरिवार कालिका पूजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया तथा उन्होंने कहा कि इस भव्य और धार्मिक आयोजन में सम्मलित होकर हमें अनुग्रहित करें।

माँ का आगमन 29 अक्टूबर 2024 को हुआ एवं कालिका पूजन आरंभ 30.10.2024 से 5/11/2024 तक का है।
साथ ही सुहाग प्रसाद 5 तारीख को रखा गया है। प्रतिमा विसर्जन 6.11.2024 समय सुबह 9:00 से स्थान जान्जी तालाब बंधवा पारा सरकंडा हेतु रखा गया है। माँ कालिका का पूजन के साथ दस माह विद्या का भी पूजन हवन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को बंधवापारा निवासी
सुदीप आचार्य एवं श्रीमती पूनम आचार्य नव्या पुत्री नीरव पुत्र की ओर से किया जा रहा है।
साथ मे कार्यक्रम को सफल करने में लखन सिंह राजपूत, कृष्णा सिंह राजपूत एवं सभी महागौरी दुर्गोत्सव समिति के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे है।।

