बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] गुलदस्ता फाउंडेशन समाजिक संस्था ने आज एक सराहनीय कदम उठाते हुए नगर के हृदय स्थल गांधी चौक पर “चेतना विरुद्ध साइबर फ्रॉड” अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति आम जनता को जागरूक करना और सतर्कता का संदेश देना था।
संस्था की अध्यक्ष रीता राजगीर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर एस.पी. रजनीश सिंह की पहल पर यह चेतना का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे गुलदस्ता फाउंडेशन की अहम भूमिका के साथ ही एडिशनल एसपी अर्चना झा ट्रैफिक निरीक्षक शिवचरण परिहार का भी भरपूर सहयोग रहा।

ज्ञात हो कि वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध लोगों के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे है,अध्यक्ष रीता राजगीर ने बताया कि
ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने जनता को सलाह दी कि किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक अकाउंट नंबर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर आदि साझा न करें। यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो, तो तुरंत 1930 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

स्वच्छता का भी दिया संदेश
हमारे समस्त पुलिस भाइयों का सहयोग रहा संस्था के द्वारा बिलासपुर को प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु भी अभियान चलाया गया कपड़े के थैली का इस्तेमाल करने के लिए लोगों समझाइश दी गई, पॉलिथीन का उपयोग बंद करें हमारे साथ पुनः हरियाली एवं न्यू जेनरेशन के संयुक्त तत्वाधान में कपड़े की थैली का वितरण भी किया गया।

अभियान के दौरान न केवल साइबर जागरूकता पर जोर दिया गया, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी संदेश दिया गया। “प्रदूषण मुक्त स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का नारा लगाते हुए लोगों से प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की गई। इस अवसर पर पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों में जूट के झोले वितरित किए गए।
“अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” का संदेश
गुलदस्ता फाउंडेशन ने इस अभियान के माध्यम से “अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” का संदेश दिया। संस्था ने समाज को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

अभियान में बड़ी संख्या में शामिल हुए सदस्य
इस सफल आयोजन में गुलदस्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष संस्थापक रीता राजगीर, सचिव संगीता लांजेवर, निक्की पांडे, स्नेहलता गुप्ता, रश्मि तेजानी, ललिता कश्यप, नंदिनी राही, प्रियंका प्रदीप राजगीर, रौशन राही, यशवंत गोरख एवं अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गुलदस्ता फाउंडेशन की पहल की सराहना
नगरवासियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने इस अभियान की सराहना की। यह कार्यक्रम न केवल साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
गुलदस्ता फाउंडेशन की यह पहल बिलासपुर को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

