दिल्ली विधानसभा में भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
रायपुर-[{जनहित न्यूज़} रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली की जनता ने शराब से दौलत बनाने वाली आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है। मोदी की गारंटी पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तगड़ा कटाक्ष करते हुए केजरीवाल और भूपेश बघेल को “शराब से दौलत का सैलाब” खड़ा करने वालों को मिली सजा बताया है।
श्री साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि, दिल्ली की जनता ने “आप”दा से मुक्ति पाई l “मोदी की गारंटी” पर मुहर लगाई l
“छत्तीसगढ़” से लेकर “दिल्ली” तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया l
जय जनता l

