नन्हें-मुन्हे बच्चों ने अपनी तोतली भाषा में संदेश रूपी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया●◆●
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में आज भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा पहली तक के नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ओडिसी एवं कथक नृत्यांगना कुमारी आंचल पांडे थीं, बताते चले कि नरयांगना आँचल पांडेय ने भी इसी स्कूल से बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त की है और आज उसी स्कूल के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
जिन्होंने न केवल अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, बल्कि बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया। ड्रीमलैंड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

नन्हे कलाकारों का रंगारंग प्रदर्शन प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने फल-सब्जी, देवी-देवता, कीट-पतंग, जानवर, हमारे सहायक महान, नेता, पानी बचाओ, नेत्रदान और रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया।

उनकी तोतली भाषा में प्रस्तुत जानकारियां और आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन सभी के दिलों को छू गया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कक्षा नर्सरी
1. प्रथम – दृष्टि उरांव
2. द्वितीय – इशिता देवांगन
3. तृतीय – अंशिका काछी
कक्षा केजी-1
1. प्रथम – गीताशी मरावी
2. द्वितीय – अरना शुक्ला
3. तृतीय – एंजेल सिंह
कक्षा केजी-2
1. प्रथम – मेधांश
2. द्वितीय – अपर्णा पांडे, पूर्वी साहू (संयुक्त विजेता)
3. तृतीय – अश्विका शर्मा
कक्षा पहली
1. प्रथम – सिद्धांत कश्यप
2. द्वितीय – अंशिका सोनी
3. तृतीय –
4. प्रथम शर्मा

प्रतियोगिता की जज ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी।

शिक्षकों एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा भट्टाचार्य और पुष्प बैगुर ने किया, जिन्होंने सुंदर कविताओं और ज्ञानवर्धक बातों से माहौल को जीवंत बना दिया।

इस सफल आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और उत्साह दोगुना हो गया।

ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह न केवल शिक्षा बल्कि सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में भी अग्रणी है।

