प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप…
पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी..
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] वॉशरूम में सोडियम धमाके से चौथी क्लास की छात्रा के झुलसने का मामला, पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी..प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग, गुस्साए लोगों ने स्कूल में मचाया हंगामा बिलासपुर शहर के 27 खोली के करीब स्थित सेंट विसेंट स्कूल में सोडियम विस्फोट में छात्रा के घायल होने के बाद शनिवार को परिजनों ने स्कूल प्रबंधन का घेराव कर दिया। हालांकि इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

स्कूल के अन्य कक्षा के छात्रों ने टॉयलेट सीट पर एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर सोडियम रखा था। सोडियम पानी के संपर्क में आते ही धमाका कर गया, जिससे बच्ची घायल हो गई। घटना के समय स्कूल प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था या निगरानी नहीं थी।

घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। स्कूल में छात्रों द्वारा खतरनाक रसायन लाने और उसका गलत उपयोग करने पर भी सवाल उठ रहे हैं।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रों को इस रसायन की जानकारी कहां से मिली और स्कूल में यह कैसे लाया गया, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे।

