सीएसआर फंड से जिले की 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर होंगे स्थापित-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर गर्मियों में किसानों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए आईडीबीआई बैंक ने कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में बड़ा कदम उठाया है। सीएसआर फंड से जिले की 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इस पहल के तहत आज बैंक अधिकारियों ने कलेक्टर को 7.88 लाख रुपए का चेक सौंपा।
कलेक्टोरेट में भी हुआ वाटर कूलर का शुभारंभ।

आम जनता की सुविधा को देखते हुए कलेक्टोरेट परिसर में भी वाटर कूलर स्थापित किया गया, जिसका शुभारंभ स्वयं कलेक्टर अवनीश शरण ने किया। इस दौरान उन्होंने ठंडे पानी का स्वाद भी लिया और बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए आईडीबीआई बैंक प्रबंधन को बधाई दी।

बैंक का बयान किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने बताया कि गर्मी में किसानों को राहत देने के लिए 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर लगाए जाएंगे, जिससे उन्हें शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के विभिन्न शाखाओं के मैनेजर और अधिकारी भी मौजूद रहे।
संवेदनशील प्रशासन और बैंक का बेहतरीन सहयोग
कलेक्टर अवनीश शरण की पहल और आईडीबीआई बैंक के सहयोग से किसानों के लिए यह योजना कारगर साबित होगी। गर्मियों में अब किसानों को शुद्ध ठंडे पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा!

