भारतीय सिन्धु सभा ने बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} भारतीय सिंधु सभा, बिलासपुर शाखा द्वारा सिंधी समाज के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन “सिंध जो मेलो” को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 23 मार्च 2025, रविवार को साइंस कॉलेज मैदान, सीपत रोड, बिलासपुर में होने वाले इस भव्य मेले के संबंध में सभा की आम बैठक का आयोजन किया गया।

भव्य आयोजन, होगी लाइव म्यूजिक नाइट
महामंत्री राम सुखीजा ने बैठक में बताया कि इस साल “सिंध जो मेलो” को और भी भव्य बनाने के लिए लाइव कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा। इस कंसर्ट में यूथ आइकॉन और मशहूर सिंगर मोहित लालवानी, मुंबई से आकर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। मोहित लालवानी अपनी ऊर्जावान गायकी और मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
इस घोषणा के बाद बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी संपूर्ण सहभागिता की सहमति दी।

चेट्रीचंद से पहले होगा भव्य मेला
सिंधी समाज का पवित्र पर्व चेट्रीचंद इस वर्ष 30 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व 23 मार्च को “सिंध जो मेलो” का आयोजन किया जा रहा है, जो न केवल सिंधी समाज बल्कि समूचे बिलासपुर शहर के लिए एक यादगार उत्सव होगा। इस मेले में संस्कृति, संगीत, खान-पान और मनोरंजन के अद्भुत संगम के साथ समाज के लोग एकजुट होकर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को साझा करेंगे।
व्यापक तैयारियां, जिम्मेदारियों का हुआ बंटवारा
बैठक में मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और सभी कार्यों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन स्थल की साज-सज्जा, मंच व्यवस्था, खान-पान, सुरक्षा, टिकटिंग और प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की गई।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे और सभी ने एकमत होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में शामिल हुए प्रतिष्ठित सदस्य
बैठक में भारतीय सिंधु सभा के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप धनराज आहूजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी ,नारायण उभरानी, प्रताप राय आईलानी, मोहन जैसवानी, शंकर मनचंदा,राम सुखीजा, जगदीश जिज्ञासी, सतीश लाल,दयानन्द तीर्थंनी, नन्दलाल पोपटानी, महेश पमनानी, मनोहर थॉरानी, कैलाश आयलानी, शंकर नागदेव, दिलीप घनशानी, दिलीप मनवानी, जगदीश नागदेव, अमर पमनानी, डा.सतीश छुगानी, सीए कमल बजाज, हरीश कोड़वानी, हरीश थावरानी (सोनू गाँधी ), अमर चावला, अभिषेक विधानी, मुकेश विधानी,विनोद जीवनानी, नवीन जादवानी,सुनील लालवानी, संतोष बुधवानी सहित कई अन्य गणमान्य शामिल रहे।

संस्कृति और समाज के लिए विशेष योगदान
“सिंध जो मेलो” केवल एक मेला नहीं बल्कि सिंधी समाज की गौरवशाली परंपरा, उनकी संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। यह आयोजन समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करेगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक बनेगा।
बैठक के अंत में महामंत्री राम सुखीजा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह मेला इस वर्ष बिलासपुर शहर में एक यादगार उत्सव बनकर उभरेगा।

