विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सिंधी समाज के महान संत भगत कंवरराम साहेब जी की 140वीं जयंती के अवसर पर भारतीय सिंधु सभा, पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत और सिंधी कॉलोनी महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में 13 अप्रैल, रविवार को सिंधी कॉलोनी धर्मशाला में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात गरिमा शाहनी, नीलू गिडवानी और मोनिका सिदारा द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। संत कंवरराम के सूफी गायन को समर्पित भजनों की सुरीली प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुहाना टेकचंदानी, श्वेता आसवानी, रेखा लालचंदानी, रीमा गंगवानी और माया डेंबला की गायन प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी ने बताया कि संत कंवरराम साहेब एक प्रसिद्ध सूफी गायक और समाजसेवी थे, जिन्हें ‘संत’ की उपाधि उनकी निस्वार्थ सेवा के कारण दी गई थी। आज भी उनके नाम पर देशभर में चौक, धर्मशालाएं और सेवा केंद्र मौजूद हैं।

प्रतियोगिताएं बनी आकर्षण का केंद्र
हर वर्ष की भांति इस बार भी चेट्री चंद्र के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिंधी लाडा, सिंध जो मेलो और छेज प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

छेज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरकंडा और रामा वैली, द्वितीय स्थान पर हाईटेक और तोरवा, तथा तृतीय स्थान पर हेमूनगर की टीमों ने जीत हासिल की।
सिंधी भाषा दिवस पर इंस्टाग्राम वीडियो कांटेस्ट 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर ‘सिंधी भाषा की सुह’ थीम पर इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विजेताओं में प्रथम – रूपा मालानी भगतानी, द्वितीय – विशाल पमनानी, और तृतीय – तानवी किट्स ग्रुप रहे। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन नीतु खुशलानी और ट्विंकल आडवाणी ने किया। अध्यक्ष गरिमा शाहनी ने जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सिंधी भाषा, संस्कृति और गायन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सोनी बहरानी, मोनिका सिदारा, नीलू गिडवानी, भारती सचदेव, कविता चिमनानी, रेखा आहुजा, शशि भारती, विनीता मतलानी, पूनम बजाज, माया मंगवानी, गीता चंदानी, अनीता लालचंदानी, चंदा ठाकुर, रेखा साजवानी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवशाली बना दिया।

