राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 5 पदकों पर जमाया अपना कब्जा…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} अंबिकापुर में आयोजित कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ड्रीमलैंड हायर सेकंडरी स्कूल, सरकंडा बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 20 जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ड्रीमलैंड स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते दोनों इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में पदक हासिल किया छात्र-छात्राओं का ड्रीमलैंड स्कूल में सम्मान किया गया।

पदक विजेता खिलाड़ी:
श्रेयांश खण्डेलवाल – स्वर्ण पदक (इवेंट: काता) आरुश पवार – रजत पदक (इवेंट: काता) दीप्ति साहू – रजत पदक (इवेंट: काता)
चिनमय श्रीवास – कांस्य पदक (इवेंट: काता एवं कुमिते, डबल इवेंट)
मौली करौसिया – कांस्य पदक (इवेंट: काता)
टीम का नेतृत्व दीपक घाड़गे ने किया, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह शानदार सफलता हासिल की। यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है।

