कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने की छापेमारी 4 ट्रैक्टर जब्त…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत हाल ही में सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल मोहदा एवं अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण कर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत एवं पत्थर का परिवहन करते पाए जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना बिल्हा में सुरक्षार्थ रखा गया है। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ खनिज नियमों के अंतर्गत की गई है।

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने की इस पहल से स्थानीय प्रशासन की सक्रियता और कलेक्टर संजय अग्रवाल की तत्परता की सराहना की जा रही है।

नागरिकों ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे एक सकारात्मक प्रयास बताया है।

