सारी प्लानिंग हुई फैल….! सिविल लाइन पुलिस की तत्परता से टली…बड़ी वारदात…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शातिर अपराधी शहबाज हुसैन उर्फ शीबू खान को धरदबोचा, जो सफारी स्टॉर्म वाहन (CG-10 AE-7361) में अवैध नशीली सिरप और हथियारों की तस्करी कर रहा था।


बरामद सामग्री:
Rx कोडिन युक्त ONEREX कफ सिरप – 30 नग पिस्टल – 03 नग
जीवित कारतूस – 26 नग
खाली खोखे – 07 नग
तस्करी में प्रयुक्त सफारी स्टॉर्म वाहन
राजीव गांधी चौक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी के दौरान आरोपी के पास भारी मात्रा में नशीली सिरप और घातक हथियार बरामद किए गए। आरोपी को मौके पर ही बहादुरी से पकड़कर हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहबाज खान पूर्व में भी हत्या के प्रयास, सुपारी किलिंग और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वर्तमान में आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल रहे…
थाना प्रभारी सिविल लाइन सुम्मत साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक रितेश मिश्रा सहित समस्त पुलिस टीम ने अत्यंत साहस, सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की
यह सफलता जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करती है।

