फरार आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार..!
बिलासपुर (जनहित न्यूज़}बिलासपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए 3 साल से फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी यश चावला, जिसने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी की थी, को पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल के सहयोग से धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अविनाश साहू (निवासी बिरकोना, थाना कोनी) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जून 2022 से 15 अगस्त 2022 के बीच गूगल पे के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उससे ₹2,88,000 की ठगी की गई थी। इस पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश जारी थी। साइबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन इंदौर के खजराना क्षेत्र में पाई गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया। वहां आरोपी यश चावला (पुत्र स्व. प्रहलाद चावला, उम्र 34 वर्ष, निवासी राम कॉलोनी कैलाशपुरी, थाना खजराना) को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर उसे गिरफ़्तार कर न्यायालय इंदौर से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया और आज, 20 मई 2025 को बिलासपुर की जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया।
इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद

