बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर गार्डन सिटी मोपका निवासी सुनील वाधवानी का 50 वर्ष की आयु में अकास्मिक स्वर्गवास हो गया।
उनके भाइयो पवन व अनिल वधवानी ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया।
हैंड्सग्रुप की टीम से विवेक पंजवानी व नीरज जग्यासी , सिम्स से डॉ अखिल गर्ग ,डॉ कुणाल सिंग व टीम के साथ उनके स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया।
अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है । कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले

