महिला संबंधी गंभीर मामले पर एस.एस.पी. रजनेश सिंह के निर्देश पर हुई सख्त कार्रवाई पाक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नाबालिक लडकी से छेडछाड व पाक्सो एक्ट का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।
थाना तखतपुर से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 21 अप्रैल को प्रार्थी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता नाबालिक लडकी को 01 फरवरी को शिक्षक अशोक कुर्रे द्वारा बेड टच किया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। आरोपी गिरफ़्तारी से बचने हेतु फरार था। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफतारी का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अचर्ना झा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए फरार अरोपी अशोक कुमार कुर्रे पिता भागचंद कुर्रे स.शि.एल.बी.साकिन शरन नगर पडरिया रोड तखतपुर जो बिलासपुर मे छिप कर रह रहा है सूचना पर तत्काल बिलासपुर पहुचकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे थाना तखतपुर लाया गया आरोपी के विरूध अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी –
अशोक कुमार कुर्रे पिता भागचंद कुर्रे साकिन पडरिया रोड तखतपुर जिला बिलासपुर।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, रवि श्रीवास, का सुनील सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

