कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले 5 आरोपी युवकों का पुलिस ने निकाला जुलूस…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले युवकों को बिलासपुर पुलिस ने चंद घंटों में पकड़कर सरेआम सजा का एहसास करा दिया। शराब पीने से मना करने पर फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता पर किए गए हमले में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और पूरे इलाके में जुलूस निकालकर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

घटना 23 मई की रात करीब 10:30 बजे की है, जब फ़ोटो जुर्नलिष्ट शेखर गुप्ता अपने ऑफिस से लौटे। घर के सामने खड़े युवकों को वाहन हटाने के लिए कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर थोड़ी देर बाद अपने साथियों के साथ डंडा, लाठी और चाकू लेकर घर में घुस आए।

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दोनों बाप-बेटे को बुरी तरह पीटा। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उनका सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शिकायत मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महज चंद घंटो में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा, चाकू, मोटर साइकिल और स्कूटी जब्त की गई। इसके बाद गांधी चौक और घटना स्थल कतियापारा में आरोपियों का जुलूस निकाला गया, ताकि कानून तोड़ने वालों को सबक मिल सके।
गिरफ्तार आरोपी…
1. शुभम सोनी (26), निवासी कतियापारा
2. राहुल सिंह (24), निवासी उदाई चौक
3. मिथलेश सिंह (25), निवासी उदाई चौक
4. रोहन साहू (19), निवासी उदाई चौक
5. काव्यांशु विनोदिया (21), निवासी उदाई चौक।
सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति बना विश्वास अपराधियों में खौफ का माहौल…!

