क्या है पूरा मामला जानने के लिए क्लिक करे…?👇
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर के सकरी में एक ऐसी साजिश का आज खुलासा हुआ जिसमें प्यार, विश्वास और विवाह सब कुछ एक झूठ की चादर में लपेटा गया। सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने एक युवती को शादी का झांसा देकर न केवल उसके भविष्य से खेला, बल्कि उसे अपने ही पति से शादी करवा दी!
आइए जानते है क्या है पूरा मामला…?
प्रार्थिया (पीड़िता), जो वर्तमान में विनोबा नगर में किराये के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती है, ने थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। वर्ष 2024 में उसके परिवार ने गुरु घासीदास ग्रुप में विवाह हेतु उसका प्रोफाइल डाला था। इसी दौरान सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ने उससे संपर्क किया और संजय कुमार भारूखेड़ा नामक युवक का रिश्ता सुझाया।
चित्रा ने संजय को एक आदर्श वर के रूप में प्रस्तुत किया बताया गया कि वह हरियाणा के नवोदय विद्यालय में शिक्षक है और अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। प्रार्थिया और उसके परिजन भरोसे में आ गए और 14 दिसंबर 2024 को गिरौदपुरी धाम में सतनामी समाज की परंपराओं के अनुसार विवाह सम्पन्न हो गया।
विवाह के बाद खुला साजिश का पर्दा
शादी के बाद प्रार्थिया संजय के साथ हरियाणा चली गई, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे संदेह होने लगा। धीरे-धीरे सामने आया कि संजय पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। यही नहीं, वह कोई नौकरी भी नहीं करता था। जब प्रार्थिया ने खोजबीन की, तो उसके होश उड़ गए मैरिज ब्यूरो चलाने वाली चित्रा कुमारी ही संजय की पत्नी निकली!
यानी, पति-पत्नी ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा और मासूम युवती को झूठ के जाल में फंसाकर शादी कर दी।

सक्रिय पुलिस ने रचा गिरफ्तारी का प्लान-
प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सकरी में तत्काल मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक।

