बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} जूना बिलासपुर। हाईटेक आदर्श सिन्धी महिला विंग ने सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत झुलेलाल साईं की प्रतिमा के समक्ष ज्योत प्रज्वलन और पुष्प वर्षा के साथ हुई। महिला विंग की ओर से आशा जौसवानी ने सभी आमंत्रित बहनों का स्वागत किया।
भक्ति और उमंग से भरपूर इस आयोजन में श्रीकृष्ण भजनों पर नृत्य, गीत और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में रति लालवानी–पीहू लालवानी, सिमरन भूमि चंचलानी, कनक हरियानी, कंचन बजाज, प्रीशा लाल, कृतिका बजाज और मान्या मेघानी विजेता रहीं, जिन्हें सैश और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

अन्य प्रतियोगिताओं में ऋतु गेहानी, महिमा सुखवानी, अर्चना लाल सहित कई प्रतिभागियों ने सरप्राइज गिफ्ट जीते। सांस्कृतिक रंग भरते हुए मुस्कान सिदारा और मान्या मेघानी ने कविताएँ प्रस्तुत कीं, जबकि अर्चना लाल ने भजन गाकर सभी का मन मोह लिया।

स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन महिला विंग अध्यक्ष मोनिका सिदारा और आशा जौसवानी ने किया। अंत में मोनिका सिदारा ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर शारदा हरियानी, किरण रामचंदानी, सीमा चौधरी, मनीषा संभनानी, नीलम भक्तानी सहित लगभग 50 महिलाएँ मौजूद रहीं।

