कोटा को मिला बड़ा तोहफ़ा खिले चेहरे…! उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया नगर पालिका उन्नयन का ऐलान…! 2 करोड़ की दी सौगात…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कोटा के विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प लेकर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद में उन्नत करने की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को वर्षों से लंबित बड़ी सौगात दी।

इसी अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया, जो 20 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है। शहर की तरक्की को रफ़्तार देने के लिए श्री साव ने 2 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों हेतु स्वीकृत करने का ऐलान भी किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने 30 लाख रुपये लागत के दो महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन भी किया वार्ड क्रमांक 6 में 18 लाख रुपये से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण वार्ड क्रमांक 7 में 12 लाख रुपये से आरसीसी नाली-सह-पुलिया निर्माण
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, मोहित जायसवाल, काशी साहू, सूरज साधे भारद्वाज लव कुश कश्यप प्रदीप कौशिक वेंकट लाल अग्रवाल राजेश कश्यप तीरथ यादव महाराज सिंह नायक सुलेश पांडे बजरंग जायसवाल भोजेश रजक बबलू कश्यप राजू राठौड़ निलेश भार्गव विकास सिंह बाबा गोस्वामी भागवत साहू अनिल साहू पार्वती साहू परमेंद्र गंधर्व बहरा यादव पालके गिरिराज गोस्वामी योगेश साहू अन्ना त्रिवेदी कान्हा गुप्ता प्रांजल चौक से मनीष कौशिक राहुल सिंह उत्तम प्रजापति नंदू सिंधी राजू सिंधी कमलजीत अजमानी संजीव यादव सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं एसडीम तहसीलदार सीईओ CMO सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। जनता ने उप मुख्यमंत्री की घोषणाओं का तालियों और नारों के साथ स्वागत किया।

श्री साव ने कहा कोटा का उन्नयन केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि विकास की नई शुरुआत है। आने वाले समय में कोटा को आधुनिक सुविधाओं और मज़बूत बुनियादी ढांचे से सुसज्जित किया जाएगा।


