एस एस पी रजनेश सिंह ने दी सख्त चेतावनी अब होगी सख्त कार्रवाई…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में रहने वाले दो पक्षों के बीच विद्युत कनेक्शन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर उग्र हो गया। पहले भी दोनों पक्षों को पुलिस ने शांति बनाए रखने की समझाइश दी थी और आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद विवाद पुनः भड़क उठा।
आज सुबह मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अशांति फैलाने वाले कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी..!
- मिथलेश सेनरी (51 वर्ष)
- नतीन सिंह (48 वर्ष)
- शहिद हुसैन (40 वर्ष)
- प्रयाश सहिस (29 वर्ष)
- दिलीप धृतलहरे (45 वर्ष)
- रोहन धृतलहरे (23 वर्ष)
- रोहित धृतलहरे (19 वर्ष)
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा,
कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर बिलासपुर पुलिस सख्त है। पहले ही चेतावनी देने के बावजूद जो लोग विवाद और अशांति फैलाते हैं, उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील है कि विवाद का समाधान बातचीत और कानूनी प्रक्रिया से करें, हिंसा या गाली-गलौज से नहीं।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

