इस बार सिरगिट्टी व सिविल लाइन पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी…!
विभिन्न धराओं में 12 बदमाश पर की गई कार्रवाई…!
बिलासपुर- {जनहित न्यूज़} बिलासपुर शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर अब पुलिस कप्तान एसएसपी रजनेश सिंह की सख़्त नीति भारी पड़ रही है। हर दिन थोक में हो रही कार्रवाइयों ने अपराध जगत में दहशत फैला दी है। इसी कड़ी में थाना सिरगिट्टी और थाना सिविल लाइन पुलिस ने मिलकर 12 धराओं में कुल 10 बदमाशों पर शिकंजा कस दिया।

सिरगिट्टी पुलिस की दबिश
15 अगस्त की देर रात थाना सिरगिट्टी पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर रात में संदिग्ध रूप से घूम रहे और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपियों को दबोचा।
06 आरोपियों पर धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई।
02 आरोपियों पर अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज की गई।
जिनमें आकाश विश्वकर्मा, रजत दुबे, मुल्तान खान, लक्की नेताम, बाबी बजाज और दादू ध्रुव शामिल हैं।
वहीं लक्की यादव और रोहन मंडावी पर पृथक से कार्यवाही की गई।

सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
धुरीपारा मंगला क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत नकेल कसते हुए 04 आरोपियों ईशरार अली, सलीम अली, आकाश सोनवानी और दीपेश चतुर्वेदी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस का संदेश
एसएसपी रजनेश सिंह का स्पष्ट निर्देश है।
शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कानून तोड़ने वालों पर लगातार सख़्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई होगी।
किसी भी असामाजिक तत्व को रियायत नहीं दी जाएगी।
जनता को मिली राहत…
इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने अपराधियों में दहशत और आम जनता में भरोसा पैदा किया है। बिलासपुर पुलिस ने साफ़ कर दिया है कि शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए जगह सिर्फ़ जेल की सलाखों के पीछे है।
बिलासपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

