एस.एस.पी. रजनेश सिंह के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] बिलासपुर 79वें स्वतंत्रता दिवस भव्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता एवं सहायक उप निरीक्षक विष्णु यादव ने किया। सशस्त्र बल, जिला बल, नगर सेना, महिला एवं पुरुष टुकड़ियों के साथ ही एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस बालक-बालिकाओं के कुल 13 प्लाटून ने अनुशासित और मनमोहक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर्ष फायर और जयघोष के बीच मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालयीन बच्चों ने पांच रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे माहौल देशभक्ति से सरोबार हो उठा।
इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया। पुलिस विभाग से जुड़े अनेक अधिकारी-
कर्मचारी, जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन और निर्देशन में अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया, उन्हें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारी-
कर्मचारियों की सूची इस प्रकार रही…
निमितेश सिंह (नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन) मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, नशीली सिरप जप्त करने एवं तस्करों की संपत्ति जब्ती में उल्लेखनीय कार्य।
निरीक्षक (अ) बृजबिहारी साहू (स्टेनो प्रथम शाखा) विभागीय एवं प्राथमिक जांच संबंधी कार्यों में उत्कृष्टता।
निरीक्षक अजहरउद्दीन (एसीसीयू) साइबर ठगी, धोखाधड़ी एवं गंभीर प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी व निराकरण।
निरीक्षक देवेश राठौर (प्रभारी शिकायत शाखा) शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण में सराहनीय योगदान।
निरीक्षक निलेश पाण्डेय (थाना प्रभारी सरकंडा) थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण स्थापित करने में प्रभावशाली कार्य।
निरीक्षक स्वेता मिश्रा गौरहा (विधि शाखा, मान. उच्च न्यायालय) गृह (पुलिस) विभाग से संबंधित न्यायालयीन कार्यों में दक्षता।
उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (थाना सकरी) धोखाधड़ी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी।
उप निरीक्षक विष्णु यादव (थाना सिविल लाइन) नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।
उप निरीक्षक राज सिंह (चौकी प्रभारी बेलगहना) 10 माह के शिशु को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करने का सराहनीय कार्य।
उप निरीक्षक (अ) नरेंद्र सिंह (जिला विशेष शाखा) विशेष शाखा से संबंधित कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन।
उप निरीक्षक (अ) राजाराम ध्रुव (ओएम शाखा) विधानसभा सत्र के दौरान कर्तव्यों का उत्कृष्ट पालन।
स.उ.नि. गौरीशंकर बघेल (रीडर प्रथम शाखा) अपराधों के पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान।
स.उ.नि. (अ) आदित्य शर्मा (एसी प्रथम शाखा) पुलिस कल्याण संबंधी कार्यों में सराहनीय प्रयास।
स.उ.नि. (अ) आकांक्षा दाण्डवेकर (विधि शाखा) विधि शाखा से संबंधित कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन।
स.उ.नि. (अ) वंदना कौरव (अवकाश शाखा) पुलिस कल्याण कार्यों की दिशा में सराहनीय योगदान।
स.उ.नि. (अ) सुरेंद्र डड़सेना (रिकार्ड शाखा) कार्यालयीन अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण।
प्र.आर. 277 बलवीर सिंह (थाना सरकंडा) संपत्ति संबंधी अपराधों के निराकरण व अपराधियों की धरपकड़।
प्र.आर. 622 घनश्याम तिवारी (जिला विशेष शाखा) विशेष शाखा से संबंधित कर्तव्यों में उल्लेखनीय कार्य।
प्र.आर. 655 नाहिद हुसैन (थाना यातायात) सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में योगदान।
आर. 905 मोहन धुरी (रीडर चतुर्थ शाखा) शहीद सेल से संबंधित कार्यों का बेहतर निर्वहन।
आर. 810 नोहर साहू (डायल-112) जिले में डायल 112 के संचालन में दक्षता।
आर. 364 मुकेश निराला (रीडर तृतीय शाखा) सर्वोच्च न्यायालय में गृह (पुलिस) विभाग संबंधी मामलों का जवाबदावा प्रस्तुत कराने में भूमिका।
आर. 1163 सुदर्शन मरकाम (थाना रतनपुर) बीट आरक्षक के कर्तव्यों में उत्कृष्टता।
आर. 953 विकास राम (एसीसीयू) ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के 238 पीड़ितों को राशि वापस दिलाने व आरोपी गिरफ्तार करने का सराहनीय कार्य।
आर. 1505 संजय विश्वास (थाना सीपत) डायल 112 से संबंधित कार्यों में उल्लेखनीय योगदान।
आर. 1489 सतपुरन जांगड़े (थाना चकरभाठा) विभिन्न प्रकरणों के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सूचना संकलन।
कार्यक्रम में सम्मानित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बिलासपुर पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, सजगता और समर्पण की मिसाल बने। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस तरह का सम्मान कार्यकुशलता और सेवा भाव को नई ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण है, जिसके लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है।

