मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता सुपारी किलर सहित पांच आरोपियों को धर दबोचा…!
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली पुलिस ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दाबों में हुए सनसनीखेज़ अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक
भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने न सिर्फ हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया बल्कि षड्यंत्रकारी समेत सुपारी किलर गैंग को भी दबोच लिया।

हत्या के पीछे था पुराना विवाद
तरवरपुर धान खरीदी सोसायटी में नियुक्ति को लेकर लंबे समय से परेशान प्रबंधक नेतराम साहू ने अपनी रंजिश मिटाने के लिए 50,000 रुपए में सुपारी देकर युवक की हत्या कराने की योजना बनाई थी। नेतराम ने अपने साले सुनील साहू समेत 4 युवकों को इस वारदात के लिए तैयार किया।

वारदात का तरीका…
10 सितम्बर की रात, मृतक हेमप्रसाद साहू अपने साथी हेमचंद साहू के साथ दाबों रोड किनारे बैठा था। तभी आरोपियों ने लोहे के पाइप से हमला कर हेमप्रसाद की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका मोबाइल व प्रार्थी का मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए।

पुलिस का जबरदस्त एक्शन…
सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपियों का सुराग निकाला।
सघन घेराबंदी के बाद मुख्य आरोपी सुनील साहू को पकड़ा गया, जिसने पूरे षड्यंत्र का राज खोल दिया।
पूछताछ में सामने आया कि नेतराम साहू ने पुरानी रंजिश मिटाने के लिए अपने साले व साथियों को हत्या की सुपारी दी थी।
गिरफ्तार आरोपी…
- नेतराम साहू (षड्यंत्रकारी)
- सुनील साहू (सुपारी किलर)
- शुभम पाल
- गौकरण साहू
- एक विधि से संघर्षरत बालक
बरामद सामग्री..
दो लोहे के पाइप
मृतक का मोबाइल
प्रार्थी की मोटरसाइकिल
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
बोलेरो वाहन (षड्यंत्रकारी का)
दर्ज अपराध
थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 53/25 धारा 103(1), 309(4), 238, 61(2)(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मुंगेली पुलिस की इस त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने न सिर्फ अंधे कत्ल का राज खोला बल्कि यह भी साबित कर दिया कि कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

