बिलासपुर-[जनहित न्यूज] नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। ससुराल वालों ने लगाया आरोप।
मृतिका को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करता था। जिस कारण मृतिका ने परेशान होकर की आत्महत्या। पुलिस
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस दो फरार आरोपी नशीबा कुरैशी, अनाया कुरैशी की पतासाजी की जा रही।
थाना चकरभाठा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि
08.09.2025 को बोदरी में एक नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतिका के मृत्यु के संबंध में उनके परिजनों (पिता, माता, भाई) का कथन लिया गया जिनके द्वारा बताया गया कि मृतिका के पति शाहिद कुरैशी, सास नशीबा कुरैशी, ननद अनाया कुरैशी के द्वारा मृतिका को दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस कारण मृतिका परेशान होकर आत्महत्या की है। प्रकरण में 23.09.2025 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुआ।

जिस पर से आरोपीगण शाहिद कुरैशी, नशीबा कुरैशी, अनाया कुरैशी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी शाहिद कुरैशी (मृतिका का पति) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, शेष दो आरोपी नशीबा कुरैशी, अनाया कुरैशी की पतासाजी की जा रही है।

