बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अंग्रेजी शराब दुकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। वहीं चोरी गया मशरूका आंशिक रूप से बरामद कर लिया गया है।
मामला क्या है…?
28 सितम्बर 2025 को प्रार्थी मिनेश कुमार दिनकर, सुपरवाइजर (नारियल कोठी दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी ने रोशनदान तोड़कर दुकान में घुसकर 68,780 रुपए नगद और 7,220 रुपए कीमत की शराब चोरी कर ली है।
पुलिस की सक्रियता से सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मधुबन मरघट के पास से एक युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
अर्जुन यादव पिता स्व. महेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मधुबन रोड दुर्गा बाड़ा, बिलासपुर बताया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी शिवा वर्मा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अर्जुन यादव से 15,410 रुपए नगद बरामद किए। बाकी चोरी की रकम और शराब उसने खर्च कर देने की बात कबूल की।
आरोपी अर्जुन यादव गिरफ्तार, जेल भेजा गया।

आरोपी शिवा वर्मा अब भी फरार, तलाश जारी सिटी कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

