मुंगेली पुलिस की अभिनव सोच से बढ़ा जनविश्वास, अपराध नियंत्रण में मिल रही बड़ी सफलता…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटैल के नेतृत्व में जिले में चलाया जा रहा एक व्यापक सुरक्षा, जनभागीदारी एवं सकारात्मक बदलाव कार्यक्रम पहल अब एक मिसाल बन चुका है। मई 2025 से शुरू हुआ यह कार्यक्रम आज जिले में सायबर सुरक्षा, नशा उन्मूलन और यातायात अनुशासन के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाने में सफल रहा है।
पहल कार्यक्रम की दिशा और दृष्टि
एसपी भोजराम पटैल के निर्देशन में पुलिस ने यह तय किया कि कानून व्यवस्था को केवल सख्ती से नहीं, बल्कि जनसहयोग और जागरूकता से सुदृढ़ किया जाएगा। इसी सोच के साथ “पहल” कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


स्कूल-कॉलेजों में युवाओं की भागीदारी..
जागरूकता का बीज विद्यार्थियों से बोया गया। छात्र प्रतिनिधियों के सम्मेलन से लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठकों तक सायबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात अनुशासन के संदेश पहुंचाए गए।

ग्राम स्तर तक कोटवारों का प्रशिक्षण:
हर ग्राम तक संदेश पहुंचे इसके लिए सभी कोटवारों को 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। परिणामस्वरूप एक सशक्त सूचना तंत्र तैयार हुआ जिसने अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बीट सिस्टम से गांव-गांव तक पुलिस की पहुँच:

जिले को 148 बीट क्षेत्रों में विभाजित कर प्रत्येक ग्राम में पुलिस की सीधी पहुंच सुनिश्चित की गई। हर बीट में जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किए गए और वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से निरंतर संवाद स्थापित हुआ। गांवों में होगी चलित थाना और ग्राम सभाएं…।


