19 अक्टूबर से 25 तक चलेगा पूजा उत्सव सभी श्रद्धलुओं से आयोजक
श्री व श्रीमती आचार्य ने शामिल होने किया निवेदन…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर अरविंद नगर बंधवा पारा सरकंडा में 19 अक्टूबर 2025 से सात दिवसीय मां काली प्रतिमा पूजन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर चौंसठ योगिनी नवग्रह पूजन, श्री गौरी-गणेश पूजन, काल भैरव पूजन एवं बटुक भैरव पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ।
पूजन उपरांत मां काली की प्रतिमा की भव्य स्थापना की गई। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ रात्रि 12:00 बजे विशेष आरती एवं रात्रि 8:00 बजे षोडशोपचार पूजन, माता सेवा एवं जस-गीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर माता रानी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर में कन्या भोज एवं सुहाग दान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 अक्टूबर 2025 को विधिवत अनुष्ठानों के साथ मां काली प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन का संचालन श्रीमती पूनम आचार्य एवं श्री सुदीप आचार्य के सान्निध्य में किया जा रहा है। आयोजन में नव्या आचार्य, निरव आचार्य सहित समस्त मोहल्ला वासियों का विशेष योगदान रहा।
समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि वे सपरिवार पधारकर मां काली के पूजन महोत्सव में सहभागी बनें एवं माता के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।

