खनिजों के अवैध खनन करते 08 वाहन जब्त…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
जिला प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने जिले के कई क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
खनिज अमले ने सिरगिट्टी, सरवानी, काठा कोनी और कपसिया कला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान
पिरय्या क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 हाइवा और 01 जेसीबी को मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करते पकड़ा गया। जब्त वाहन थाना सिरगिट्टी व जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखे गए हैं।
कपसिया कला क्षेत्र से 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 01 जेसीबी को मुरुम के अवैध खनन व परिवहन करते पकड़ा गया, जिन्हें थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है।
इस तरह कुल 08 वाहनों को खनिज नियमों के उल्लंघन पर जब्त किया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, और इस तरह की कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

