चंद घंटों में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ़्तार…बिल्हा पुलिस की कार्रवाई…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
सिर्फ चंद घंटों में हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नौकरी से निकाले जाने के गुस्से में किया था हमला
बिल्हा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज कुछ घंटों में आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से एक बटनदार धारदार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना ऐसे हुई अंजाम थाना बिल्हा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर 2025 को आहत सूरज सिंह खुसरो पर भवानी चैक दगौरी के आगे इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित खेत में मुकेश कुमार साहू ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश प्राप्त कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश की, जिसके बाद पता चला कि आरोपी दगौरी रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय में छिपा हुआ है। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक धारदार चाकू और दो मोबाइल फोन मिले जिन्हें मौके पर ही जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
विनोद कुमार साहू उर्फ मुकेश कुमार साहू, पिता पितांबर उर्फ रोहित साहू
उम्र 32 वर्ष निवासी रामाभाठा लबेद, कोरबा स्थायी पता ढोटमा, थाना जरहागाँव, जिला मुंगेली
सूत्रों के अनुसार आरोपी पहले एक कंपनी में काम करता था, जहाँ से निकाले जाने के बाद वह गुस्से में था और इसी नाराजगी में उसने हमला करने की योजना बनाई थी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक रूपेश तिग्गा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े व संतोष मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।
तेज कार्रवाई और तत्परता के चलते बिल्हा पुलिस ने कम समय में आरोपी को पकड़कर एक बड़ी घटना को और गंभीर होने से रोकने में सफलता प्राप्त की।

