आरोपी पर इनाम घोषित…
जिले में सट्टेबाज़ी माफिया पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई…!
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली फास्टरपुर मुंगेली पुलिस ने आज वह किया जो अब तक सिर्फ बड़े राज्यों में सुर्खियों में देखा जाता था। योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र के कुख्यात सटोरिया, उपसरपंच प्रतिनिधि एवं सजायाफ्ता आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज के अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलवाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

मुख्य सड़क पर कब्जा कर बनाया गया अवैध मकान/दुकान जमींदोज़ ग्राम खैरा/सेतगंगा (फास्टरपुर) के मुख्य मार्ग पर आरोपी योगेन्द्र शर्मा द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई दुकान/मकान को प्रशासन ने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल की मौजूदगी में आज 21 नवंबर को JCB से गिरा दिया।
यह पूरा अभियान सट्टा गतिविधियों में आरोपी की लगातार संलिप्तता के बाद शुरू किया गया। सट्टा रैकेट में प्रमुख भूमिका युवाओं को पैसे का लालच देकर कराता था सट्टा
आरोपी जिले के युवाओं और आम नागरिकों को रकम का प्रलोभन देकर अंकों पर सट्टा लिखवाता था। इस आपराधिक गतिविधि को बढ़ावा देते हुए वह लगातार अपराध के दायरे को बढ़ा रहा था।
थाना फास्टरपुर में उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 91/2025, धारा 6 छग जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। आरोपी फिलहाल फरार है।

अदालत ने भी दिखाई सख्ती… अग्रिम जमानत याचिका खारिज आज ही जिला सत्र न्यायालय मुंगेली ने आरोपी योगेन्द्र शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
लोक अभियोजक रजनीकांत ठाकुर ने शासन की ओर से कड़ा विरोध प्रस्तुत किया।

पुलिस द्वारा पेश किए गए पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, कॉल डिटेल, लेन-देन स्टेटमेंट, सट्टा लिखवाने वालों के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने जमानत नहीं दी।
SP भोजराम पटेल का ऐक्शन… फरार आरोपी पर 1,000 रुपए का इनाम घोषित जिले में युवाओं के भविष्य को नशे, जुआ, सट्टे और अवैध गतिविधियों से बचाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान पहल के तहत सख्त कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने फरार सटोरिया योगेन्द्र शर्मा की गिरफ्तारी पर 1,000 रुपए इनाम की घोषणा की है।
सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

