बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया नगर पंचायत को एक ऐतिहासिक विकास सौगात देते हुए कुल कुल 2 करोड़ 34 लाख 32 हजार रुपये की लागत से 15 नई सीसी सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। उनके अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने संचालनालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अधोसंरचना मद से स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत कार्यों के अनुसार
वार्ड क्रमांक-8 में 3 सड़कों के लिए 16.98 लाख रुपये वार्ड क्रमांक-9 में 3 सड़कों के लिए 41.95 लाख रुपये
वार्ड क्रमांक-13 में 3 सड़कों के लिए 25.38 लाख रुपये
वार्ड क्रमांक-2 में 1 सड़क के लिए 16.65 लाख रुपये
वार्ड क्रमांक-6 में 1 सड़क के लिए 13.80 लाख रुपये
वार्ड क्रमांक-11 में 1 सड़क के लिए 18.59 लाख रुपये
इसके अतिरिक्त प्रमुख मार्गों पर भी बड़ी स्वीकृतियाँ दी गईं।
शिव मंदिर से एनीकट होते हुए सिल्हाटी मार्ग तक सीसी रोड हेतु 27.86 लाख रुपये
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से शिशु मंदिर तक सीसी रोड के लिए 56.97 लाख रुपये बाइपास मुख्य मार्ग से सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए गौरवपथ तक सीसी रोड हेतु 16.14 लाख रुपये
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
थानखम्हरिया के लिए यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली माना जा रहा है।

