पुलिस के तीन दिवसीय सख्त अभियान में…220 से अधिक वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने बिलासपुर पुलिस ने 22, 23 एवं 24 नवंबर को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पूर्व से चिह्नित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बिना हेलमेट और शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई।


तीन दिनों की इस सघन चेकिंग में कुल 174 वाहन चालकों पर बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर चालानी कार्रवाई की गई। वहीं 46 प्रकरणों में धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई कर दंडित किया गया।


बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। कहा गया कि आपका सहयोग ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।


