बेलगहना पुलिस की तड़के हुई बड़ी कार्रवाई नकदी-ताश सहित छह गिरफ्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] बेलगहना पुलिस ने अवैध जुआ खेल रहे लोगों पर तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा। अभियान के तहत तड़के की गई इस स्पेशल रेड में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया और मौके से नकदी व अन्य सामग्री जब्त की।
चौकी बेलगहना, थाना कोटा से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 12.12.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस टीम ने ग्राम बहेरामुड़ा स्थित शासकीय स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे लोगों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों किया गिरफ्तार…
- सुनील पेन्द्रो (35 वर्ष)
- शनि केवट (45 वर्ष)
- समारू मेश्राम (50 वर्ष)
- सुनील कुमार कांशीपुरी (41 वर्ष)
- लक्ष्मण सिंह उईके (58 वर्ष)
- श्रवण कुमार खुसरो (45 वर्ष)
को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
रेड में आरोपियों के कब्जे से ₹13,840 नकद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फटटी, और एक एलईडी टॉर्च जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई ने क्षेत्र में जुआ संचालकों पर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून के दायरे से बाहर कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

