महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही महज 12 घंटो में आरोपी जेल दाखिल…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए दबाव डालने पर आरोपी ने शादी से इन्कार कर मारपीट करते हुये जान से मारने की दिया धमकी। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील विडियो बनाकर सोशल मिडिया में किया वायरल। रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
थाना सरकंडा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने 19.12.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से अरूण कुमार भानू के साथ जान पहचान हुआ था जिससे मोबाईल से बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान 09.09.2024 को आरोपी अरूण ने जबरन अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर सरकण्डा क्षेत्र के सुनसान ईलाके में लेकर आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बालात्कार किया, और विडियो बनाकर रख लिया जिसे दिखाकर ब्लैमेल करते हुये लगातार वह कई बार शारीरिक संबंध बनाया, जिसे शादी करने के लिए कहने पर मारपीट कर अश्लील गाली गलौच कर भगा दिया एवं अपने पास रखे अश्लील विडियो को वायरल कर दिया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी राहुल कारकेल को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर आज विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
अरूण कुमार भानू पिता हरनाम उम्र 30 वर्ष निवासी सोनपुरी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

