बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
करगी रोड कोटा छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं कोटा विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा ने करगी मंडल में कार्यकर्ता संपर्क अभियान के तहत व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

अभियान के अंतर्गत रामसेवक पैकरा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत शिवतराई पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात सरायपाली में भागवत मरकाम के निवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित में निरंतर कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ आम जनता, विशेषकर आदिवासी व किसान वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले समय में कोटा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर पूरी निष्ठा से कार्य करें।

इसके पश्चात रामसेवक पैकरा ग्राम पंचायत धनरास पहुंचे, जहां उन्होंने गौरी-गौरा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर समस्त ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अगले क्रम में वे करगी कला मंडल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वेंकट लाल अग्रवाल, संतोष दुबे, अरुण चौहान, तीरथ यादव, भोजेश रजक, रामलाल साहू, विकास सिंह, प्रदीप कौशिक, बाबा गोस्वामी, दयाशंकर तिवारी, जीवन मिश्रा, साढ़े भारद्वाज, रितेश पांडे, डॉ. वंदना, डॉ. फेकू साहू, उत्तम प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता संपर्क अभियान के माध्यम से करगी मंडल में जोश, उत्साह और संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

