72 घंटे में जमीन विवाद हत्याकांड का हुआ खुलासा…नाबालिक सहित 7 आरोपी गिरफ्तार…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई एसपी भोजराम पटेल की सख्त निगरानी में फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा
मुंगेली पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की जीरो टॉलरेंस नीति और गुड पुलिसिंग का असर एक बार फिर देखने को मिला है। थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम बांधा में जमीन विवाद को लेकर हुए जघन्य हत्याकांड में मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 72 घंटे के भीतर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है।
यह मामला थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 03/26 के तहत धारा 103(1), 109(1), 191(1), 191(2), 191(3) बीएनएस में पंजीबद्ध किया गया है।
जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह
प्रार्थी सुखदेव कश्यप ने थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बांधा स्थित 6.70 एकड़ पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। न्यायालय द्वारा जमीन का बंटवारा किए जाने के बावजूद कब्जा आदेश न होने के कारण विवाद और गहरा गया।
09 जनवरी 2026 की सुबह खेत में फसल काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक राय होकर रामकुमार कश्यप (62 वर्ष) पर लाठी-डंडा व तब्बल से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से मृतक के शव को कुचलते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी घटना में लक्ष्मीनारायण कश्यप को भी जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से घायल किया गया।
एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल विशेष टीम गठित कर उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की तलाश शुरू करवाई।
विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, फॉरेंसिक जांच, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।

गिरफ्तार आरोपी:-
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं…
रामफल कश्यप (35 वर्ष)
धनराज कश्यप (21 वर्ष)
राजू कश्यप (23 वर्ष)
डोमन निषाद (38 वर्ष)
नंद कुमार कश्यप (56 वर्ष)
सुरेश चन्द्राकर (27 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम बांधा, जिला मुंगेली के निवासी हैं। इसके साथ ही 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया है।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा जब्त किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लालपुर, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम सहित कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।सख्त संदेश
यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि मुंगेली पुलिस अपराध के प्रति किसी भी तरह की ढील नहीं बरतेगी।
एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर तुरंत और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

