बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को धर-दबोचा है।
थाना तारबाहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.01.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से
01 नग अवैध देशी कट्टा
01 नग जिंदा कारतूस
02 नग मोबाइल फोन
03 नग ट्रेन टिकट
बरामद किए गए। बरामद सभी सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
सद्दाम हसन शेख, पिता जंगल शेख, उम्र 32 वर्ष निवासी कठुआ केसिया मदरसापारा, थाना कठुआ, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल)
आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 23/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
इस सफल कार्रवाई में थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। प्रमुख रूप से
निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 663 राहुल राजपूत, बैजनाथ, पी. भारद्वाज एवं आलोक कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।

