नशे से तस्करी तक पुलिस का महाअभियान…! शराब कोचियों, गांजा गिरोह और फरार पशु तस्कर पर एक साथ करारा प्रहार सभी आरोपी गिरफ़्तार…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
जिले में अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। अवैध नशे, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक के बाद एक सख्त और प्रभावी कार्रवाइयाँ करते हुए यह साफ संदेश दे दिया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं। रतनपुर, कोनी, बेलगहना और कोटा अंचल में हुई इन बड़ी कार्रवाइयों में शराब कोचियों से लेकर अंतरजिला गांजा तस्कर गिरोह और महीनों से फरार पशु तस्कर तक को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के स्पष्ट निर्देशों पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सटीक सूचना तंत्र और मजबूत नेतृत्व का असर जमीन पर साफ नजर आया।
चार मोर्चों पर एकसाथ वार, अपराधियों की टूटी कमर-:
नगपुरा मेला से पहले शराब कोचियों पर शिकंजा (थाना रतनपुर)
नगपुरा मेला में खपाने ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ दो शराब कोचियों को रतनपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।
जप्त: 32 पाव देशी शराब, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब व मोटरसायकल
कार्रवाई… आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड।

इस कार्रवाई ने मेला क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा ब्रेक लगा दिया।
होटल की आड़ में गांजा बिक्री का भंडाफोड़ (थाना कोनी)
कोनी पुलिस ने होटल की आड़ में गांजा बेच रहे आरोपी को धर दबोचा।

जप्त: 2 किलो गांजा (₹40,000) व महंगा मोबाइल
कार्रवाई: NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तारी इस कार्रवाई से शहरी क्षेत्र में फैल रहे नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा।
13 किलो गांजा के साथ अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार (चौकी बेलगहना, थाना कोटा)
बेलगहना पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले अंतरजिला गिरोह को धर दबोचा।

जप्त: 13 किलो गांजा, 2 मोटरसायकल, 4 मोबाइल, नकद
कुल कीमत: ₹8.41 लाख
पूछताछ में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के अहम खुलासे हुए हैं।
महीनों से फरार पशु तस्कर रायपुर से गिरफ्तार (थाना रतनपुर)
सितंबर 2025 के बड़े पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी को आखिरकार रायपुर से दबोच लिया गया।

पहले जप्त: 17 मवेशी (₹5.95 लाख) व आयशर वाहन (₹10 लाख)
अब मुख्य फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड
यह कार्रवाई पशु तस्करों के लिए कड़ा संदेश है।
पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप इन चार बड़ी कार्रवाइयों में पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके नेटवर्क, सप्लाई चैन और अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार किया है। लाखों की अवैध सामग्री और वाहन जब्त कर यह साबित कर दिया गया है कि बिलासपुर पुलिस अपराध के हर रूप के खिलाफ पूरी ताकत से मैदान में है।
पुलिस का साफ संदेश…
नशा, तस्करी और अवैध कारोबार करने वालों के लिए बिलासपुर अब सुरक्षित नहीं पुलिस हर कदम पर तैयार है।

