बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बिलासपुर पुलिस की सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर कानून की ताकत का एहसास कराया है। रतनपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ गंभीर अपराध करने वाले आरोपी को दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले की शुरुआत 4 जुलाई 2025 को हुई, जब पीड़िता के परिजनों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को 3 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया और जांच तेज़ कर दी।
तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और सतत निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और एक विशेष टीम को दिल्ली रवाना किया। वहां योजनाबद्ध दबिश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित अवस्था में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

गिरफ्तार आरोपी :-
- शंकर यादव पिता परदेशी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी केसर भाठापारा थाना पामगढ़ जिला जॉजगीर चांपा छ.ग.।
रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और ऐसे मामलों में त्वरित, प्रभावी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
यह सफलता न केवल रतनपुर पुलिस की पेशेवर दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि अपराधी चाहे जितनी दूर भागें, कानून की पकड़ से बच नहीं

