शहर के प्रख्यात डॉक्टरों को अपने बीच पाकर वनवासी हुये हर्षित…
रोटरी क्लब मिडटाउन इंडियन मेडिकल एशोसिएशन का संयुक्त आयोजन…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शिविर के माध्यम से बिलासपुर के विशेषझ चिकित्सकों को वनक्षेत्र तक पहुंचाने का प्रयास मैने किया है।
कोटा विधायक अध्यक्ष श्रीवास्तव रोटरी क्लब मिडटाउन बिलासपुर इंडियन मेडिकल एशोसिएशन का संयुक्त आयोजन शिवतराई कोटा विधानसभा के कोटा ब्लॉक के वनग्राम शिवतराई पंचायत के शासकीय हाई स्कुल मैदान में आज मेगा स्वास्थ्य शिविर विधायक अटल श्रीवास्तव रोटरी क्लब मिडटाउन इंडियन मेडिकल ऐशोसिएशन संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर शहर के ख्याति प्राप्त 35 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। शिविर सुबह 9.00 बजे से दोपहर दो बजे तक चला 1580 मरिजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर अपना जॉच एवं परीक्षण कराया। शिविर के दौरान ब्लड शुगर ईसीजी हड्डी जांच ऑख कान नाम गले की जॉच करायी गई और डॉक्टरो द्वारा जॉच के पश्चात लिखी गई दवॉओ का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में चश्मा वाकर हिरिंग मशीन छड़ी का भी आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में वितरण किया गया वही स्कुली बच्चों को स्कुल बैग का वितरण किया गया। संकल्प लर्नींग क्लासेस अग्रसेन चौक के द्वारा 11वी एवं 12वी के विद्याथियों को नीट व जेईई की तैयारी हेतु संकल्प बुक भी प्रदान की गई।

शिविर के आयोजन प्रमुख रूप से डॉक्टर हेमंत चटर्जी डॉ. देवेन्दर सिंह डॉ. विपिन बैस डॉ. अशोक मेहता डॉ. एम के मोटवानी डॉ. संजीव खण्डूजा डॉ. अपूर्व सिंह डॉ. अखिलेश देवरस डॉ. दीपक सरकार डॉ. संदीप तिवारी डॉ. नमिता श्रीवास्तव डॉ. संतोष उद्देश्य डॉ. निखलेश गुप्ता डॉ. श्वेता सिंह रोटेरियन अरविंद गर्ग राकेश खरे कलीमुद्दीन वनक रतनेश गुप्ता रशीक अग्रवाल सहित अजय श्रीवास्तव शिवदत्त पाण्डेय अरूण त्रिवेदी प्रकाश जायसवाल जयराज दीक्षित मनोज मरावी सचिन साहू शिवदयाल निर्मलकर(लाला) परमेश्वर मिरी सरपंच कार्तिकराम ध्रुव बाबा सोनी प्रतिक त्रिवेदी विशेष गुप्ता भास्कर साहू।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके विधायक बनने के बाद प्राथमिकता में शिक्षा एवं स्वास्थ्य है जिसके तहत लगातार दूसरे वर्ष स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर वनग्राम शिवतराई में ग्रामीणों के लिए यह शिविर आयोजित किया गया इंडियन मेडिकल एशोसिएशन एवं रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रयास से शहर के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में शामिल हुए स्थानीय लोगो का सहयोग इस शिविर में मरीजो को लाने ले जाने में प्राप्त हुआ। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य की सुविधा विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को मिले सरकारी व्यवस्था के अलावा ऐसे शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को फायदा मिलता है। शिविर में उपस्थित होने वाले ग्रामीणों की संख्या यह बता रही है कि वनग्रामों में स्वास्थ्य सेवाओ की स्वास्थ्य सुविधाओ की कितनी आवश्यकता है। विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि मैने स्वास्थ्य सुविधा हेतु एम्बुलेंस भी प्रदान किया है। जिससे आपात स्थिति में मरीज स्वास्थ्य केन्द्रो तक पहुंच सके और मेरा प्रयास है कि सुदूर वनक्षेत्र के निवासी जो जांच एवं ईलाज कराने बिलासपुर शहर नहीं पहुंच पाते है तो शिविर के माध्यम से बिलासपुर के विशेषझ चिकित्सकों को वनक्षेत्र तक पहुंचाने का प्रयास मैने किया है।

विधायक ने उपस्थित चिकित्सक रोटरी क्लब मिडटाउन एवं इंडियन मेडिकल एशोसिएशन एवं कोटा पत्रकार संघ हाईस्कुल शिवतराई के सभी स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं कोटा विकासखण्ड चिकित्सा विभाग के समसत अधिकारी एवं मितानिनों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कोटा ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियों शिवतराई ग्राम पंचायत के सरपंच पंच एवं साथियों का भी आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह शिविर सम्पन्न हुआ।

