सकरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई गांजा महुआ शराब के 6 सौदागर गिरफ्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गांजा एवं कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 1.863 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 20 हजार रुपये), 70 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब 7 हजार रुपये) तथा बिक्री से प्राप्त नगद रकम जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इसके साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब-गांजा सेवन करने वालों तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:-
अवधेश वर्मा (27 वर्ष) बाजारपारा, सकरी,
राकेश गुप्ता (57 वर्ष) – डीपरापारा, उस्लापुर,
संतोष बसोड (35 वर्ष) – शांति नगर, सकरी,
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मोहन यादव (45 वर्ष) – शांतिनगर, सकरी,
विकास श्रीवास (33 वर्ष) – ग्राम लाखासार,
देवानंद साहू (21 वर्ष) – आनंद नगर, उस्लापुर,
मुखबिर की सूचना से खुलासा
थाना सकरी से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
06 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
अवधेश वर्मा के पास से 1.483 किलोग्राम गांजा,
राकेश गुप्ता के पास से 0.380 किलोग्राम गांजा,
संतोष बसोड के पास से 70 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सड़क पर भी सख्ती पुराना बाजार सकरी क्षेत्र में नशे की हालत में ऑटो चलाने पर चालक मोहन यादव के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि अन्य दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर इस्तगाशा न्यायालय पेश किया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय चौधरी, सउनि विजय राठौर, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे सहित सकरी थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और अवैध कारोबार करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाती।

