सराफा एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी को आई.जी. श्री राम गोपाल गर्ग जी ने फोन पर दिया जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
शहर के सरकंडा क्षेत्र में हुई अब तक की सबसे बड़ी लूट की वारदात के बाद सराफा कारोबारियों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है। राजकिशोर नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर ज्वेलर संतोष तिवारी पर हुए हमले और सोना-चांदी से भरी कार लूट की घटना ने पूरे व्यापारी वर्ग को झकझोर कर रख दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने तत्काल पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा। उन्होंने रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग से फोन पर विस्तृत चर्चा कर घटना की पूरी जानकारी साजा की श्री सोनी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और जांच की प्रगति पर नजर बनाए रखी।

आई जी साहब ने घायल व्यापारी संतोष तिवारी के स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेते रहे कमल सोनी ने कहा कि यह घटना बिलासपुर के इतिहास की सबसे बड़ी लूट की वारदात है, जिसने व्यापारी समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा…
हमें हमेशा की तरह बिलासपुर पुलिस पर पूरा विश्वास है। जिस तरह पूर्व में भी पुलिस ने गंभीर मामलों का खुलासा किया है, उसी तरह इस मामले में भी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।”
उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय से जुड़े लोगों में भय का वातावरण नहीं रहना चाहिए। सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

श्री सोनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल संतोष तिवारी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और जल्द अपने व्यवसाय में लौटें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सराफा एसोसिएशन अपने साथी व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस घटना के बाद शहर के व्यापारिक संगठनों ने भी एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी

