लुटेरे गिरोह के तीन सदस्यों को धर-दबोचा…!
आरोपियों से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की जारी…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हिरीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की, शिनाख्तगी कराई और बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
थाना हिरीं से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 मार्च 2025 को पेण्ड्रीडीह चौक स्थित राज ढाबा के पास एक ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट की गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान थाना कोनी में दर्ज अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103(1), 309(4), 309(6), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत चल रही विवेचना में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मेमोरेंडम बयान एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद तीनों आरोपियों को 18 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
जय दिवाकर उर्फ छोटू (20 वर्ष), निवासी बजरंग नगर आवासपारा, सिरगिट्टी, बिलासपुर सूरज साहू उर्फ दादू साहू (20 वर्ष), निवासी बहरामुडा तिफरा, राम मंदिर के पास, बिलासपुर प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा (19 वर्ष), निवासी नया मन्नाडोल तिफरा, बिलासपुर पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की भी जांच की जा रही है। हाईवे पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रही है।

