अपराध मुक्त शहर का वादा…और वारदातों की बाढ़…! आपसे न हो पायेगा विधायक जी…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर विधानसभा चुनाव के दौरान बिलासपुर को अपराध मुक्त बनाने का दम भरने वाले शहर के विधायक पर अब सवालों की बौछार होने लगी है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं से चिंतित व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर में लगातार हो रही लूट, चोरी और हिंसक वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चुनावी मंचों से बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। उनका आरोप है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती जा रही है, जबकि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सिर्फ बयानबाज़ी तक सीमित हैं।
बीते कुछ दिनों में हुई घटनाओं ने आमजन के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। बाज़ारों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और रात के समय व्यापारियों में खासा भय देखा जा रहा है। कई व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजनीतिक हलकों में भी यह मुद्दा गरमाने लगा है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने तंज कसते हुए कहा कि यदि अपराध मुक्त शहर का सपना पूरा नहीं हो पा रहा, तो कम से कम जनता को जवाब तो दिया जाए।” कुछ संगठनों ने विधायक से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़े की मांग भी कर डाली है।
अब देखना यह है कि जनप्रतिनिधि इस बढ़ते असंतोष पर क्या रुख अपनाते हैं, क्या सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे, या फिर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला ही चलता रहेगा?
फिलहाल, बिलासपुर की जनता एक ही सवाल पूछ रही है

